इतिहास के पन्नों में 01 अगस्तः अंग्रेजों के खिलाफ गांधी जी के असहयोग आंदोलन की शुरुआत

देश-दुनिया के इतिहास में 01 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत में जनता पर जुल्म ढाने वाले अंग्रेजों के खिलाफ शुरू हुए पहले सबसे शक्तिशाली जन आंदोलन के लिए भी जानी जाती है।

अंग्रेज हुक्मरानों की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने 1920 में 01 अगस्त को ही असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी। आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया। वकीलों ने अदालतों का बहिष्कार कर दिया। कई कस्बों और नगरों में श्रमिक हड़ताल पर चले गए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक असहयोग आंदोलन के तहत 1921 तक 396 हड़तालें हुईं जिनमें छह लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 70 लाख कार्य दिवसों का नुकसान हुआ। शहरों से लेकर गांव-देहात में इस आंदोलन का असर दिखाई देने लगा और सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद असहयोग आंदोलन से पहली बार अंग्रेजी राज की नींव हिल गई। फरवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा पुरवा में एक थाने पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी। हिंसा की इस घटना के बाद गांधी जी ने यह आंदोलन तत्काल वापस ले लिया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1831 : नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।

1883 : ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।

1914ः प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।

1916 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।

1920 : महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

1953 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।

1953 : भारत में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।

1957 : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना।

1960 : पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई।

1975 : दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।

1995 : हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

2000ः ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।

2004ः श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में भारत को हराकर एशिया कप जीत लिया।

2005ः सऊदी अरब में शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को नया शासक नियुक्त किया गया।

2006ः जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

2007ः वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छह सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

2008ः अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

2021: बैडमिंटन खिलाड़ी वीपी संधू ने चीन की जियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *