इतिहास के पन्नों में 01 जून : आज के ही दिन भंग की गई थी ईस्ट इंडिया कम्पनी

देश और दुनिया के इतिहास में 1 जून के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।

नेपाल में आज के दिनराजमहल में हुए सामूहिक हत्या कांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए थे और राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नए राजा बने। 1874 में 1 जून को ही ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया था।

1 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री नरगिस का जन्म आज ही के दिन हुआ था। 1819 में आज ही के दिन गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गई थी।

1835 में 1 जून को ही कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ था। 1930 में 1 जून से ही भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *