इतिहास के पन्नों में 05 दिसंबरः सौंदर्य प्रतियोगिता में युक्ता मुखी ने भारत का नाम रोशन किया

देश-दुनिया के इतिहास में 05 तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता के इतिहास में भारत की युक्ता मुखी से खास रिश्ता है।

वैसे तो 1990 के दशक में भारत की सुंदरियों ने दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया। 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा। सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी लंबी छरहरी और बेहद खूबसूरत युक्ता ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

Advertisement
Advertisement

बाद में उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी भाग्य आजमाया, लेकिन कई कारणों से वह फिल्मों में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाईं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1657ः शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

1917ः रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन।

1943ः जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

1971: भारत ने बांग्लादेश को देश के रूप में मान्यता दी।

1973ः गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1998: रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1989ः मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

1999: युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

1999 : चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

2001: अफगानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2001 : अमेरिकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।

2003ः चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दासनन विजयी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *