इतिहास के पन्नों में 07 जुलाईः विश्व क्रिकेट में भारत के ‘माही’ का नाम ही काफी है

देश-दुनिया के इतिहास में 07 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का रिश्ता सफल भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से है। झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में 07 जुलाई, 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है

उनकी सफलताओं को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

इसके अलावा भारतीय सिनेमा के इतिहास में 07 जुलाई का एक खास महत्व है। दरअसल 1896 में इसी तारीख को फ्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर बंधुओं ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी। इन दोनों ने बंबई (अब मुंबई) के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था। इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट की कीमत तब एक रुपये रखी गई थी और उस समय के अखबारों ने इसे सदी का चमत्कार बताया था। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार प्रोत्साहन मिला। इससे प्रभावित होकर जल्द ही कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में भी फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा और इस तरह भारतीय फिल्म निर्माण का रास्ता खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *