इतिहास के पन्नों में 09 अगस्तः भारत-रूस मित्रता की मजबूत शुरुआत

देश-दुनिया के इतिहास में 09 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत-रूस के संबंधों के इतिहास के लिए भी खास है।

सत्तर के दशक में यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत हो रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस होने लगा था।

ऐसे में तत्कालीन सोवियत विदेशमंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 09 अगस्त, 1971 को उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेशमंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनों देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1683: ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध अथवा शांति की घोषणा का अधिकार दिया।

1788: गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम (द्वितीय) की आंख में खंजर घोंपकर उसे अंधा कर दिया।

1831: अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1892: थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1925: क्रांतिकारियों ने काकोरी में ट्रेन से खजाना लूटा।

1942: महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

1945ः अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।

1999ः रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2000ः जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।

2002ः पाकिस्तान में मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला। पांच व्यक्ति मारे गए।

2002ः अफगानिस्तान के जलालाबाद में बम विस्फोट। 50 लोग मारे गए।

2005: नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

2006ः नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।

2008ः भारतीय के समर्थन से मलेशिया के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

2012ः भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *