इतिहास के पन्नों में 12 अगस्तः भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक का जन्म

अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज अगर भारत की गिनती दुनिया के अग्रणी देशों में होती है तो इसका श्रेय डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई को जाता है। उन्होंने भारत को अंतरिक्ष की बुलंदियों पर पहुंचाने का सपना देखा था।

डॉ. विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 को गुजरात में हुआ। कॉस्मिक रे और अंतरिक्ष पर उनके शोध के लिए उन्हें जाना जाता है। डॉक्टर साराभाई परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष रहे थे। डॉक्टर होमी जे. भाभा की प्लेन क्रैश में निधन के बाद 1966 में विक्रम साराभाई ने परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष का पद संभाला था। वे इसरो के भी अध्यक्ष रहे।

उन्होंने परमाणु उपकरणों के शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने के पक्ष में अपने तर्क दिए। 30 दिसंबर 1971 को केवल 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। केरल के एक सरकारी होटल में नींद में ही उन्होंने प्राण त्याग दिया।

अन्य अहम घटनाएंः

1765- इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन में दखल की शुरुआत।

1833- अमेरिका के शिकागो शहर की स्थापना।

1908- हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914- प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1920- पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।

1960- नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1981- आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।

1992 – उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।

2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।

2004 – फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबाल से संन्यास लिया।

2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।

2008 – आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी. रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *