इतिहास के पन्नों में 15 अगस्तः भारत मां के क्रांतिवीरों के सपनों का सबसे ‘बड़ा दिन’

देश-दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह भारत के लिए सबसे बड़ा दिन भी है। अंग्रेजों ने इसी तारीख को आधी रात भारत को आजाद करने की घोषणा की थी। 15 अगस्त को ही भारत को आजाद करने की कहानी बड़ी दिलचस्प है।

दरअसल 15 अगस्त, 1945 को जापान की सेना ने आत्मसमर्पण किया था। भारत के वायसराय और गवर्नर जनरल माउंटबेटन उस वक्त अलाइड फोर्सेज के कमांडर थे। उन्हें इस जीत का हीरो माना जाता है। वह भी इस तारीख को अपने लिए लकी मानते थे। यही वजह है कि जब भारत को आजादी देने की बात आई तो माउंटबेटन ने 15 अगस्त की तारीख को चुना और इस दिन आधी रात में देश को आजादी मिली। इस खुशी पर हर साल नई दिल्ली में लाल किला में राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री इस किला की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1772ः ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के सभी जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।

1854ः ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलाई। हालांकि इसका आधिकारिक उद्घाटन 1885 में किया गया था।

1950ः भारत में 8.6 के तीव्रता का भूकंप। 20 से 30 हजार लोगों की मौत।

1971ः बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।

1972ः भारत में पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।

1982ः राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

1990ः भारत में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण।

1994ः सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

1998ः उत्तरी आयरलैंड में ओमाग ने बमबारी की। 29 लोग मारे गए।

1947ः भारत का स्वतंत्रता दिवस। भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।

1975ः बांग्लादेश में सैनिक क्रांति।, मुजीबुर्रहमान की हत्या। खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नई सरकार का गठन।

1989ः क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

2000ः उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।

2002ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केंद्र को बंद किया।

2004ः लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

2007ः पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत।

2008ः भारत के संसद भवन परिसर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *