बुदबुद बाईपास सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बर्दवान : रविवार को तड़के सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना बुदबुद थाना क्षेत्र के बुदबुद बाईपास पर हुई। बुदबुद थाना पुलिस के सूत्रों के अनुसार पानागढ़ निवासी चार लोग बोलेरो में सवार होकर बर्दवान से पानागढ़ लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 बाईपास पर पानागढ़ लौटते समय लगभग 4 बजे बोलेरो ने एक लॉरी में पीछे से टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बुदबुद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में सतेंद्र यादव (28), दिनेश यादव (38) शामिल हैं, वहीं संतोष राम और इंद्रजीत चौरसिया का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर दुर्गापुर जाने वाली सड़क पर बुदबुद बाईपास पर यातायात ठप हो गया। बुदबुद थाने की पुलिस ने दुर्घटना कार को दूसरी जगह स्थानांतरित कर यातायात को सामान्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *