इतिहास के पन्नों में 21 सितंबरः …और बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया

मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र छिड़ते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है। कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाए गए, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था। सल्तनत के नाम पर उनके पास कुछ ही इलाके बचे थे।

1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट माना और उन्होंने भी अंग्रेजों को खदेड़ने का आह्वान किया, लेकिन 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की अगुवाई में लड़ी गई यह लड़ाई कुछ ही दिन चली और 21 सितंबर को अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें रंगून (बर्मा) निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने सात नवंबर, 1862 की सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1784ः अमेरिका का पहला दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट ऐंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।

1790ः पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।

1815ः किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।

1885ः नीदरलैंड के लोगों ने चुनाव में मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।

1905ः अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का गठन।

1928ः माय वीकली रीडर पत्रिका का प्रकाशन शुरू।

1938ः चक्रवाती तूफान से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

1942ः नाजियो ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।

1942ः बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1964ः माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1966ः मिहिर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।

1979ः मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रांति में अपदस्थ।

1984ः ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल।

1991ः अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

1998ः तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।

1999ः मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।

2000ः भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना।

2001ः अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान और और नार्दर्न अलाएंस में लड़ाई शुरू।

2003ः संवैधानिक संशोधनों के नए मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।

2004ः अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

2005ः जूनिचिरो कोईजुमी को दोबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

2007ः तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

2008ः रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू।

2013ः नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *