इतिहास के पन्नों में 21 नवंबरः दिलचस्प है ग्रामोफोन की कहानी

देश-दुनिया के इतिहास में 21 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख रिकॉर्ड की गई आवाज के लिए बेहद खास है। आज जरूर आवाज रिकॉर्ड करना और रिकॉर्डेड को आवाज सुनना बहुत ही आसान लगता है पर एक वक्त यह कल्पना से परे था।

थॉमस अल्वा एडिसन ने 21 नवंबर, 1877 को दुनिया का पहला फोनोग्राफ बनाकर इसे संभव कर दिखाया। इस फोनोग्राफ में आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था। यह वही एडिसन हैं जिन्हें बल्ब का आविष्कार करने का श्रेय भी जाता है। उनका ही फोनोग्राफ आगे चलकर दुनिया में ग्रामोफोन के नाम से मशहूर हुआ।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1906ः चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।

1921ः प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बांबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।

1947ः आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।

1956ः शिक्षक दिवस के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

1962ः भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्ष विराम का ऐलान किया।

1963ः केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू हुआ।

1979ः मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।

1999ः चीन ने अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान शेनझू का प्रक्षेपण किया।

2001ः संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।

2002ः मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफरउल्ला खान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।

2005ः श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2006ः भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

2007ः पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

2017: करीब 37 साल तक जिम्बाब्वे पर शासन करने वाले रॉबर्ट मुगाबे का इस्तीफा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *