इतिहास के पन्नों में 23 अक्टूबर : आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड’ की स्थापना

देश-दुनिया के इतिहास में 23 अक्टूबर की तारीख कई महत्वपूर्ण कारणों से दर्ज है। इसी तारीख को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की। भारत सरकार ने नया कंपनी विधेयक लोकसभा में पेश किया था।

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट कांड में टेप जारी करने पर सहमत हुए थे। इसके साथ ही चीन और जापान ने चार दशकों से चली आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया था।

महत्वपूर्ण घटनाएं-
1943: सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।

2008: नया कम्पनी विधेयक-2008 लोकसभा में पेश हुआ।

2007: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आरके राघवन को अपने नये सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया।

2011: तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 582 लोगों की मौत, हजारों जख्मी।

1764: मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।

1910: ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।

2001: नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।

2003: अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी।

2006: सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।

1958: रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।

1973: अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन वाटरगेट मामले में टेप जारी करने पर सहमत हुए।

1998: जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।

1978: चीन और जापान ने चार दशकों से चली आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।

1980: लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।

1989: हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया। हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।

2000: अमेरिकी विदेश मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली के साथ ऐतिहासिक मुलाकात।

1915: न्यूयार्क में लगभग 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

1942: अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।

1946: त्रिग्वेली (नार्वे) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त। संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *