इतिहास के पन्नों में 25 अगस्तः फ्रांस में 1957 में भारत की पोलो टीम ने झंडा ऊंचा किया

देश-दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख खेल जगत की तीन बड़ी घटनाओं को अपने दामन में समेटे है। पहली घटना भारत के संदर्भ में है। 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी।

दूसरी घटना में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त को ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था। तीसरी घटना 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों से जुड़ी है, जब भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1351ः सुल्ता्न फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी।

1916ः टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1940ः लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल।

1957ः भारतीय पोलो टीम ने विश्वकप जीता।

1963ः सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1977ः सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980ः जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल।

1991ः बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1997ः मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।

2001ः लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।

2003ः मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत। 150 से अधिक घायल।

2011ः श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *