कोलकाता में न्यूटाउन से छह रूटों पर चलाई जाएगी ई-बस

कोलकाता : दिनोंदिन ईंधन के बढ़ते दामों को देखते हुए सरकार ने नगर में ई-बस सेवा शुरू करने का निर्णय किया है। फिलहाल यह बसें शहर के छह रूटों पर चलाई जाएंगी।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार इसी महीने ई बस परिसेवा शुरू करने जा रही है। न्यूटाउन शहर के साथ अन्य मुख्य शहरों में आने जाने वाली बसों की संख्या बहुत कम होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए फिलहाल न्यूटाउन से छह रूटों में ई-बस चलाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।

इसके बाद बसों की संख्या एवं रूटों को भी बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। बताया गया कि ई -बस परिसेवा के रखरखाव और चलाने की जिम्मेदारी गैरसरकारी संस्थानों और उनके चालकों पर रहेगी। दूसरी तरफ इनके संचालन की जिम्मेदारी राज्य परिवहन विभाग के स्टाफ़ पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *