इतिहास के पन्नों में : 04 जून – चीन की सेना ने 1989 में किया नरसंहार

इतिहास की हर तारीख किसी न किसी अहम घटना का हिस्सा होती है। 04 जून भी ऐसी ही तारीख है। 04 जून, 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में सेना ने नरसंहार किया था। यहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हजारों निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से सैन्य कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मारे गए। ड्रैगन की इस कार्रवाई को इतिहास में ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 200 लोग मारे गए और लगभग सात हजार लोग घायल हुए थे। ड्रैगन के इस दावे के उलट मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा था कि इस दौरान हजारों नागरिक मारे गए थे।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1039: हेनरी तृतीय रोम के बादशाह बने।

1845: मैक्सिकन-अमेरिका युद्ध शुरू।

1919: अमेरिकी नौसेना का कोस्टारिका पर हमला।

1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।

1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।

1940: द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।

1944: अमेरिकन आर्मी का द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश।

2008: हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।

2008: न्यूयार्क की सीनेटर हिलैरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।

2011: अल कायदा का वरिष्ठ कमांडर इलियास कश्मीरी वजीरिस्तान (पाकिस्तान) के कबाइली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया।

2011: मध्य इराक की मस्जिद और अस्पताल में बमों से किए गए हमले में 24 लोगों की मौत।

2015: घाना में पेट्रोल पंप पर आग। 200 से अधिक लोगों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *