दुष्कर्म के आरोप में सीआरपीएफ का जवान गिरफ्तार

नयी दिल्ली : साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। अभियुक्त मंडोली जेल में तैनात एक सीआरपीएफ जवान है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।

साउथ दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि पीड़िता रानी (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी, 2013 को उनकी शादी अनिल कुमार नामक शख्स से हुई। अक्टूबर, 2014 में उनको एक बेटा पैदा हुआ। बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच वह अपनी छोटी बहन के पति और उनके दोस्त के माध्यम से विजय कुमार से मिली। विजय भी अपनी पत्नी से अलग रहता था। पीड़िता और अभियुक्त दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध स्थापित हुए।

बाद में विजय कुमार ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *