डेंगू से कांग्रेस नेता की मौत, अधीर रंजन ने जताया दुःख

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में डेंगू का प्रकोप विकराल रूप लेता जा रहा है। एक पुलिसकर्मी की मौत के बाद अब पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य की भी संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। वह मुर्शिदाबाद जिले से कांग्रेस के महासचिव भी थे।

बताया गया कि मुर्शिदाबाद जिले से कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद जोहर ने सोमवार की सुबह कोलकाता के पीजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वह 61 साल के थे। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दुःख व्यक्त किया है। रंजन ने कहा है कि जोहर के आकस्मिक निधन से पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है। दुख की इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को कष्ट सहने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के प्रवक्ता सौम्य आइच रॉय ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे के करीब कोलकाता के पीजी अस्पताल में जोहर का निधन हो गया है। समग्र बरहमपुर में वह डेंगू रोकथाम के लिए जोर शोर से काम कर रहे थे और आखिरकार उसी डेंगू ने उनकी जान ले ली, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *