प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर किया नमन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर नमन किया। पंडित नेहरू का जन्मदिन पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को स्मरण करते हैं।

उल्लेखनीय है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नंवबर, 1889 को हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *