इतिहास के पन्नों में 17 नवंबरः भारत की रीता फारिया 1966 में बनीं मिस वर्ल्ड

देश-दुनिया के इतिहास में 17 नवंबर की तारीख कई वजह से दर्ज है। यह ऐसी तारीख है जिसने भारत के सौंदर्य को विश्व पटल पर स्थापित किया। 1966 में इसी तारीख को भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थीं। रीता फरिया का जन्म मुंबई में 1945 में हुआ। एक साल तक मॉडलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाया। उन्होने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एमबीबीएस में स्नातक किया। इसके बाद वे किंग्स कॉलेज एवं अस्पताल लंदन में उच्च अध्ययन के लिए गईं। 1971 में उन्होने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में रहने लगे।

उन्होंने दोबारा फैशन की दुनिया में 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज शामिल हो चुकी हैं। उनके दो बेटे और पांच पोते-पोतियां हैं। यह वही तारीख है जब नाजियों ने 1939 में प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर को इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *