बागुईआटी : तालाब से महिला का शव बरामद

कोलकाता : कोलकाता के बागुईआटी थाने से सटे एक तालाब से अधेड़ उम्र की महिला का शव बरामद किया गया है। घटना शनिवार की सुबह की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बागुईआटी थाने से सटे इलाके में गोरखनाथ का मंदिर है। यहां तीन तालाब भी हैं। सबसे पहले यहां प्रातः भ्रमण के लिए आए कुछ लोगों की नजर तालाब पर पड़ी। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के सूत्रों के अनुसार महिला फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला की उम्र 50 वर्ष के आसपास होने का अनुमान है। पानी में बहते समय शव के दोनों हाथ सीधी स्थिति में थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *