इतिहास के पन्नों में 17 जनवरी: जब भूकंप से दहल गया जापान

देश-दुनिया के इतिहास में 17 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। जापान के इतिहास में साल 1995 की यह ऐसी तारीख है, जिसने समूचे देश को कंपा दिया था। जापान के कोबे में 7.3 तीव्रता के भूकंप से छह हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। भूकंप का एपिसेंटर कोबे से 20 किलोमीटर दूर उत्तर में इनलैंड समुद्र के आवाजी आइसलैंड में था। भूकंप में 40 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे और तीन लाख लोग बेघर हो गए थे। इस आपदा में 2.40 लाख घर जमींदोज हो गए थे।इस तबाही में कोबे और ओसाका को जोड़ने वाला हनशीन एक्सप्रेस-वे बर्बाद हो गया था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1595: फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1601ः मुगल बादशाह अकबर ने को असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।

1852ः दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को ब्रिटेन ने मान्यता दी।

1915ः पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर रूस ने कब्जा किया।

1917: अमेरिका ने तीन आइसलैंड सेंट थॉमस, सेंट जॉन और सेंट क्रोइक्स 25 मिलियन डॉलर में खरीदे।

1941: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप निकलकर जर्मनी रवाना हुए।

1943: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूसवेल्ट की मोरक्को में मुलाकात की।

1946: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।

1949ः फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार जर्मनी से अमेरिका पहुंची।

1979: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1980ः फ्लाटसटकोम-3 को नासा ने लांच किया।

1985ः इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने दूसरा टेस्ट शतक लगाया।

1989ः उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले कर्नल जेके बजाज पहले भारतीय बने।

1996ः यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए चेक गणराज्य ने आवेदन किया।

2007: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल बेवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया।

2009ः भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीर सिंह का इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *