बाबुल सुप्रियो का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक

कोलकाता : राज्य के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली कैबिनेट में मंत्री रह चुके सुप्रियो ने शुक्रवार को खुद ही यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया है कि उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया था जिस पर क्लिक करने के बाद सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप हैक हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सऐप से अपने आप से 200 लोगों को मैसेज चला गया है। उन्होंने तुरंत ही फोन को स्विच ऑफ कर दिया और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों को मैसेज गया है उन्हें खुद ही फोन कर सावधान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *