महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लवलीना और निखत ने जीता स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली : नयी दिल्ली में आयोजित महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को चार स्वर्ण पदक मिले हैं। लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में चौथा स्वर्ण डाला। उनसे पहले निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा भारवर्ग, नीतू घणघस ने 45-48 किग्रा भारवर्ग और स्वीटी बूरा ने 75-81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

निखत दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन

इस जीत के साथ निखत जरीन लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी हैं। पिछले साल 2022 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले शनिवार को ही नीतू घनघस और स्वीटी बूरा विश्व चैंपियन (2023) बनीं थीं। इनसे पहले छह बार की चैंपियन मैरी कॉम 2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2018, सरिता देवी 2006, जेनी 2006 और लेखा केसी 2006 में विश्व चैंपियन बनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 1