कूचबिहार में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

  • शुभेंदु अधिकारी ने ली पीड़ित परिवार की ख़बर

कूचबिहार : जिले के दिनहाटा में शुक्रवार दिन दहाड़े एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक भाजपा कार्यकर्ता का नाम प्रशांत राय बसुनिया है। वह भाजपा के 23 नंबर मंडल के महासचिव के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि दिनहाटा के शिमुलतला इलाके में शुक्रवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत राय बसुनिया के घर में घुसकर कुछ हथियार बंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने दावा किया है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उसके कार्यकर्ता की हत्या की है।

राज्य के वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार का ख़बर लिया और उनके साथ खड़े रहने के प्रति आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *