कांग्रेस में शामिल हुए तृणमूल पंचायत सदस्य

अलीपुरद्वार : जिले के तुरतुरी अंचल के तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य राजकिसर खरिया रविवार दोपहर को अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए है। राजकिसर खरिया को जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु देवनाथ ने पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रांत युवा कांग्रेस के महासचिव शुभंकर साहा, सचिव सुब्रत साहा, सेवा दल के चेयरमैन अनंत दास, तुर्तुरी अंचल के पंचायत चुनाव अध्यक्ष सुशील बिस्वास उपस्थित थे।

बताया जा रहा है की तुरतुरी अंचल के 10/183 पार्ट के वर्तमान पंचायत सदस्य राजकिसर खरिया आज दोपहर तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक के साथ राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *