भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बीरभूम नरसंहार पीड़ित

बीरभूम : जिले के बगटुई नरसंहार का पीड़ित परिवार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ेगा। नरसंहार के मुख्य चेहरा रहे मिहिलाल शेख ने सोमवार को खुद इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने रामपुरहाट एक नंबर ब्लॉक के बीडीओ के समक्ष पंजाबी और कुर्ता पहन कर नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि मेरा भतीजा, मेरी पत्नी और परिवार के कई अन्य लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। ये सारे लोग भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताने के लिए हमलोग चुनाव लड़ रहे हैं। जीतेंगे या हारेंगे यह मायने नहीं रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्श से हम लोग प्रेरित हैं और बंगाल में भी भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 21 मार्च की रात बगटुई गांव के 10 घरों में आग लगा दी गई थी जिसमें एक बच्ची सहित 10 लोगों की झुलस कर मौत हो गई थी। उसमें अधिकतर महिलाएं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *