इतिहास के पन्नों में 01 सितंबरः ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’

लंबे समय तक मध्यमवर्गीय भारतीयों के जीवन में गहरा दखल रखे वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना देश की स्वतंत्रता के नौ वर्षों बाद 01 सितंबर 1956 को हुई।

एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी के साथ देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है। एलआईसी का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में इसका मुख्यालय है जबकि इसके 8 आंचलिक व 101 संभागीय कार्यालय देश के विभिन्न हिस्सों में हैं।

इसके साथ ही करीब 2048 कार्यालय देश के अलग-अलग शहरों में हैं। इसके 10 लाख से ज्यादा एजेंट देशभर में फैले हैं।

अन्य अहम घटनाएंः

1939ः जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही दूसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत।

1947ः भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956ः राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्र शासित प्रदेश बना।

1962ः महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।

1964ः इंडियन ऑयल रिफाइनरी व इंडियन ऑयल कंपनी का विलय कर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की स्थापना।

1997ः साहित्यकार महाश्वेता देवी व पर्यावरणविद् एमसी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार।

2005ः सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2008ः यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपना लोगो बदला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *