इतिहास के पन्नों में 19 सितम्बर : अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला यात्री का जन्म

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का 19 सितंबर 1965 को जन्म हुआ। सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में 195 दिन अंतरिक्ष में बिताने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चहलकदमी का रिकॉर्ड भी कभी उनके नाम था।

सुनीता विलियम्स का परिवार अहमदाबाद से ताल्लुक रखता था। सुनीता विलियम्स के जन्म से पहले उनका परिवार 1958 में अमेरिका के बोस्टन में बस गया। 1998 में पहली बार नासा के लिए सुनीता विलियम्स का चयन हुआ और 2006 में उन्होंने पहली बार अंतरिक्ष यात्रा की।

Advertisement
Advertisement

2003 में कोलंबिया हादसा में कल्पना चावला सहित कई अंतरिक्ष यात्रियों की मौत के कारण सुनीता विलियम्स का मिशन टलता रहा। भारत सरकार ने 2008 में सुनीता विलियम्स को साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *