इतिहास के पन्नों में 20 सितम्बरः हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा

युग निर्माण आंदोलन का सूत्रपात करने वाले वैज्ञानिक अध्यात्म के अग्रदूत पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म 20 सितंबर 1911 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। उन्होंने युग निर्माण के उद्देश्य से गायत्री परिवार की स्थापना की, जिसके आज 150 मिलियन सदस्य और दुनिया भर में 5000 केंद्र व देव संस्कृति विश्वविद्यालय हैं। उन्होंने 3400 से अधिक पुस्तिकाएं लिखीं। वे संपूर्ण वैदिक शास्त्र- वेद, पुराण, उपनिषद् के व्याख्याता हैं।

उन्होंने गायत्री मंत्र के महत्व और उसकी सार्थकता की चर्चा करते हुए कहा कि- मनुष्य अपने रचयिता की तरह ही सामर्थ्यवान है। वे मानते थे कि आचरण द्वारा प्रस्तुत किया गया उपदेश ही प्रभावी व सार्थक होता है, केवल वाणी से दिया गया उपदेश नहीं। 2 जून 1990 को उन्होंने देह का त्याग किया, जिसे गायत्री जयंती और महानिर्वाण दिवस के साथ मनाया जाता है।

Advertisement
Advertisement

अन्य अहम घटनाएं:

1831- भाप से चलने वाली पहली बस में बनाई गयी। इसके अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे जिनका संबंध ब्रिटेन से था।

1854- अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस गठबंधन ने रूस को पराजित किया।

1857- ब्रिटिश सैनिकों ने विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर फिर उस पर कब्जा किया।

1878- मद्रास (अब चेन्नई) का समाचार पत्र द हिन्दू जीएस अय्यर के संपादकीय नेतृत्व में साप्ताहिक अंक के रूप में पहली बार प्रकाशित हुआ।

1946- पहला कांन फिल्म समारोह आयोजित।

1970- रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।

1973- दुनिया के मशहूर ‘बैटल ऑफ सक्सेज’ में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।

2000- क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *