संविधान से छेड़छाड़ कर रही है मोदी सरकार : अधीर रंजन चौधरी

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है।

चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मंगलवार को संविधान की जो प्रतियां संसद सदस्यों को दी गईं, उसमें छपी प्रस्तावना से ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द हटा दिए गए हैं। यह सरकार संविधान को बदलना चाहती है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस मुद्दे पर कहा कि जब संविधान अस्तित्व में आया, तब समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं थे।

ये शब्द संविधान के 42वें संशोधन में जोड़े गए। प्रति में संविधान की प्रस्तावना का मूल संस्करण था और ये शब्द बाद में संवैधानिक संशोधनों के बाद इसमें जोड़े गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *