इतिहास के पन्नों में 23 सितम्बर : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर भारत-पाकिस्तान युद्ध थमा

देश-दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम की भी गवाह है। वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदली है।

वर्ष 1965 में दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर को युद्ध विराम हुआ। दोनों देशों के बीच यह लड़ाई मुख्य रूप से पैदल सेना और टैंक डिवीजन के बीच लड़ी गई, लेकिन नौसेना ने भी अपना योगदान दिया। यह पहला मौका था जब दोनों देशों की वायु सेना जंग के मैदान में उतरी।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1739: रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1803: असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया।

1857: रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिर कर लापता। 826 लोगों की मौत।

1879: रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरुआती मशीन बनाई। इसे आडियो फोन नाम दिया गया।

1929: बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई। यह शारदा कानून के नाम से जाना गया।

1955: पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए।

1970ः अब्दुल रजाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।

1976: सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।

1986ः अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।

1992ः यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।

2000ः सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

2003ः भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।

2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2020: भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की। इसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *