सिक्किम दुर्घटना में फंसे बंगाल के लोगों की मदद के लिए जीटीए को ममता सरकार ने दिये 25 करोड़

कोलकाता : सिक्किम में बादल फटने के बाद भारी बारिश की वजह से पड़ोसी उत्तर बंगाल में भी बने बाढ़ जैसे हालात से निपटने और लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) को 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भेजी है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी है।

शनिवार अपराह्न मुख्यमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा कि हाल में जिस आपदा ने सिक्किम में लोगों को प्रभावित किया है, उसने दार्जिलिंग पहाड़ियों और कलिम्पोंग के लोगों को भी प्रभावित किया है। पश्चिम बंगाल का संवेदनशील इलाका प्रभावित हुआ है। बाढ़ की घटना की रात से लोगों को संकट से बचाने के लिए पूरे प्रशासन के साथ काम कर रही हैं। रुपये सहित सभी मदद के लिए तत्पर हैं। पहाड़ों में जीटीए को 25 करोड़ की सहायता भेजी गई है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री के मुताबिक मंत्रियों और वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भेजा गया है और टीमें अभी भी मौके पर हैं। सेना अधिकारियों और सिक्किम सरकार की हर तरह मदद की है। सिक्किम के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। लेकिन मैं दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और उत्तर बंगाल के हमारे प्रभावित लोगों के खिलाफ केंद्रीय भेदभाव से स्तब्ध हूं, आपदा की गंभीरता और वहां हुई मौतों की संख्या के बावजूद कोई मदद नहीं दी गई। हम निश्चित रूप से सिक्किम के पक्ष में हैं, लेकिन हम आपदा प्रबंधन में केंद्रीय सहायता से संबंधित मामलों में समानता और गैर-भेदभाव चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि सिक्किम आपदा में पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय मदद की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *