West Bengal : नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अब भाजपा नेता के घर सीबीआई की छापेमारी

CBI

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगर पालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अब तक सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के घर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम छापेमारी करती रही है। सोमवार भारतीय जनता पार्टी के विधायक के घर भी छापेमारी हुई है। नदिया के राणाघाट से भाजपा के विधायक पार्थ सारथी चटर्जी के घर सीबीआई की रेड हुई है।

राणाघाट नगर पालिका के वह पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। यह पहली बार है जब इस मामले में किसी भाजपा नेता के घर केंद्रीय एजेंसी ने दबिश दी है। सुबह 11:00 के करीब खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान चल रहा है। उनके घर को चारों तरफ से केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने घेर रखा है।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले रविवार को ही ममता कैबिनेट में मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, तृणमूल विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के ठिकाने सहित 12 जगहों पर सीबीआई ने तलाशी अभियान चलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *