दुर्गा पूजा घूमने कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा देखने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोलकाता पहुंचे हैं। उन्होंने टाला में पारंपरिक पूजा पंडाल का भ्रमण किया। इस पंडाल की थीम पर्यावरण सुरक्षा पर केंद्रित है। एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार ने इस पूजा समिति को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अनुकूल पूजा का सम्मान दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज टाला बारवारी में खूबसूरती से सजाए गए पूजा मंडप का दौरा किया। वे मंडप की साज-सज्जा से प्रभावित हुए।

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने मंडप में भ्रमण के दौरान अपने मोबाइल फोन पर कई तस्वीरें भी ली। उन्होंने कहा कि वे ओडिशा से हैं लेकिन कई वर्षों से बंगाल की दुर्गा पूजा में रुचि रही है इसलिए इस वर्ष कलकत्ता आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *