पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के माध्यम से सर्वधर्म समभाव की कोशिश, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बनाया राजनीतिक मुद्दा

हुगली : हुगली जिले के उत्तरपाड़ा के घड़ीबाड़ी मैदान के पास मौसमी क्लब द्वारा आयोजित पूजा मंडप में सप्तमी के दिन बजे सर्वधर्म समभाव के बजे गीतों का वीडियो वायरल होते ही लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक राजनितिक हथियार मिल गया है।

दरअसल सोमवार को प्रदेश भाजपा की ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें पूजा पंडाल के भीतर आजान की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो के साथ प्रदेश भाजपा के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया कि धर्मनिरपेक्षता और तुष्टिकरण के नाम पर ममता बनर्जी प्रशासन ने पूजा की पवित्रता भंग की है।

Advertisement
Advertisement

यहां मां के भक्तों को इस्लामिक प्रार्थना सुनाई गई है। यह सब राज्य सरकार के इशारे पर हुआ है क्योंकि उनकी अनुमति के बाद ही सारे पंडाल बने हैं। एक्स पर आगे लिखा गया है कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि श्रीरामपुर में रामनवमी के समय बड़े पैमाने पर दंगा हुआ था। हिन्दुओं को अपने राज्य में दोयम दर्जे का नागरिक बनाने के लिए ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए।

स्थानीय लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि सप्तमी के दिन पूजा मंडप में सर्वधर्म समभाव के लिए मंडप में अलग-अलग धर्मों के प्रार्थनाओं को बजाया गया था। लेकिन कुछ लोगों की आपत्ति के बाद इसे बंद कर दिया गया। भाजपा वीडियो के एक छोटे हिस्से को सोशल मीडिया पर डालकर एक वर्ग का ध्रुवीकरण कर राजनीति लाभ लेना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *