Kolkata : नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी की माँ का निधन

कोलकाता : कोलकाता के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी की माँ निर्मला बनर्जी का निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थीं। अभिजीत शुक्रवार सुबह अपनी मां को देखने अस्पताल गए थे। इसके बाद उनकी मां की मौत की खबर सामने आई।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बुधवार को गिरने के बाद निर्मला के सिर में चोट लग गयी थी। इसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, निर्मला वेंटिलेशन सपोर्ट पर थीं।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण 26 अक्टूबर को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद 29 तारीख को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

निर्मला बनर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कोलकाता के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रोफेसर निर्मला बनर्जी का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स अपने संदेश में लिखा, ‘प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर निर्मला बनर्जी और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अभिजीत विनायक बनर्जी की मां के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने शुक्रवार को कोलकाता में अंतिम सांस ली। मैं कल उन्हें अस्पताल देखने गई थी।

‘प्रोफेसर निर्मला बनर्जी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से प्रशिक्षित थीं। वे कोलकाता के सेंटर फॉर स्ट्डीज इन सोशल साइंस में प्रोफेसर रह चुकी थीं। उनका विवाह प्रेसिडेंसी कॉलेज के प्रख्यात अर्थशास्त्री दिवंगत प्रोफेसर दीपक बनर्जी से हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *