Kolkata : बेलगाम बस ने तीन कारों को मारी टक्कर, 15 घायल

कोलकाता : यात्री बस ने एक के बाद एक तीन कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह बेहाला के ठाकुरपुकुर इलाके में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, 235 नंबर रूट की एक यात्री बस सोमवार सुबह नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर पर चढ़ गई। पीछे एक लग्जरी बस थी। उसने भी नियंत्रण खो दिया और बस के पिछले हिस्से से टकरा गई।

Advertisement
Advertisement

इस हादसे में करीबन 15 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर है। बस की चपेट में आने से एक फल व्यापारी घायल हो गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उस इलाके में काली पूजा पंडाल का निर्माण चल रहा था। वहां काफी लोग मौजूद थे। उनमें से कुछ हादसे की चपेट में आकर घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *