दिसंबर में उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर इस साल के अंत में उत्तर बंगाल सफर पर जाने वाली हैं। राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी।

पता चला है कि अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन दिसंबर महीने के मध्य में ममता उत्तर बंगाल जा सकती हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उनका यह महत्वपूर्ण दौर होने वाला है। पांच दिसंबर के बाद सीएम के सफर की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

सूत्रों ने बताया है कि वहां दो प्रशासनिक बैठकों को संबोधित करेंगी और चाय बागान के श्रमिकों से भी उनकी मुलाकात होनी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था और तृणमूल कांग्रेस के हाथ निराशा लगी थी। इस बार 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर बंगाल में भी अच्छा प्रभाव छोड़ा है।

लोकसभा चुनाव में यह वोट में तब्दील हो और पार्टी को अधिक से अधिक फायदा पहुंचे, इसकी कवायद में तृणमूल कांग्रेस जुट गई है। इस लिहाज से ममता बनर्जी का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *