Kolkata : भाईफोंटा के दिन घटाए गए मेट्रो के फेरे

Kolkata Metro

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बुधवार को भाईफोंटा यानी भातृद्वितीया का त्योहार मनाया जाएगा। भातृद्वितीया में कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेनों की संख्या कम कर दी गई है।

कोलकाता मेट्रो रेलवे सूत्रों के अनुसार, 15 नवंबर को पूरे दिन मेट्रो के 234 फेयर लगेंगे। भातृद्वितीया के दिन छुट्टी होने के कारण सप्ताह के अन्य व्यस्त दिनों की तरह यात्रियों की भीड़ नहीं होगी। इसे देखते हुए बुधवार को 288 की जगह कुल 234 मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस संख्या में 117 अप और 117 डाउन सेवाएं शामिल हैं। 234 में से 160 सेवाएं दक्षिणेश्वर के लिए चलेंगी। हालांकि, मेट्रो ट्रेनों का समय अपरिवर्तित रहेगा।

Advertisement
Advertisement

दमदम से कवि सुभाष के लिए पहली मेट्रो सुबह 06:50 बजे उपलब्ध होगी जबकि कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक दिन की पहली मेट्रो सुबह 06:50 बजे उपलब्ध है। दमदम से दक्षिणेश्वर के लिए दिन की पहली मेट्रो सुबह 06:55 बजे उपलब्ध होगी। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए दिन की पहली मेट्रो सुबह 07:00 बजे उपलब्ध है।

दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए दिन की आखिरी मेट्रो रात 9.28 बजे उपलब्ध होगी। कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक दिन की आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे चलेगी। जबकि दमदम से कवि सुभाष तक दिन की आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे उपलब्ध होगी। कवि सुभाष से दमदम तक दिन की आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *