Kolkata : मेट्रो की पटरी पर मिला शव, सेवा प्रभावित

Kolkata Metro

कोलकाता : महानगर की लाइफ लाइन मानी जाने वाले मेट्रो रेलवे की रफ्तार में बुधवार की सुबह थोड़ी देर के लिए ब्रेक लग गया।

मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि सुबह करीब 9:47 बजे मोटरमैन ने रवीन्द्र सरोवर और महानायक उत्तम कुमार स्टेशनों के बीच पटरी पर एक शव पड़ा देखा। मोटरमैन ने तत्काल मेट्रो प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद शव को पटरी से हटाने के लिए सुबह 10.15 बजे पावर ब्लॉक किया गया।

Advertisement

शव हटाये जाने तक दक्षिणेश्वर से मैदान स्टेशन के बीच मेट्रो की सेवा दी जा रही थी। सुबह 10:59 बजे से फिर से सेवा सामान्य कर दी गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *