इतिहास के पन्नों में 06 दिसंबरः … इसलिए महत्वपूर्ण है होमगार्ड स्थापना दिवस

देश-दुनिया के इतिहास में 06 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत में होमगार्ड (गृहरक्षी) के नाम से तो सभी परिचित हैं पर बहुत से लोगों को यह नहीं मालूम कि इस संगठन की स्थापना कब और क्यों की गई थी? वैसे तो होमगार्ड यूनिट को साल 1946 में बॉम्बे प्रांत में बनाया गया था।

इसका मकसद किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सेना, नौसेना, वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद करना था। मगर 1962 के चीन युद्ध में एक बार फिर पुलिस को मददगारों की जरूरत महसूस हुई और 06 दिसंबर 1962 को गृह रक्षक संगठन का पुनर्गठन किया गया। तभी से होमगार्ड महकमा अपना स्थापना दिवस 06 दिसंबर को मनाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1907ः भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

1917ः फिनलैंड ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1926ः फिराक गोरखपुरी को साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार ने राजनीतिक बंदी बनाया।

1978ः स्पेन ने संविधान को अंगीकार किया।

1983ः यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।

1990ः इराक के तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाए गए सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

1992ः अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बना विवादित ढांचा गिराया गया। 1997ः क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

1998ः बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत।

1998ः इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

1998ः ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गए।

Advertisement
Advertisement

1999ः इंडोनेशिया की जेल से 283 कैदी फरार।

2001ः अफगानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।

2002ः स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर ऑफ द ईयर’ खिताब दिया गया।

2007ः आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

2008ः भारत और चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास बेलगांव में प्रारम्भ।

2012ः मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गए और 770 घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *