West Bengal : एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप

हुगली : हुगली जिले के तारकेश्वर के चापाडांगा ग्राम पंचायत के अंतर्गत विश्वासपाड़ा इलाके में सोमवार को एक ही परिवार के तीन लोगों का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान बिजली माइति (54), दीदी सुजाता माइति (31) और शुभम माइति (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोमवार को इलाके में कुछ जलने की बहुत तीक्ष्ण बदबू आ रही थी। इसी दौरान माइति परिवार के घर से लोगों ने धुंआ उठता हुआ देखा। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और देखा कि घर के भीतर फर्श पर महिला और उसकी बेटी की जली हुई शव पड़ी हुई हैं। वहीं बगल के कमरे में लड़का गले में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ है।

Advertisement

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बेटे ने पहले अपनी मां और बहन को जलाकर मार डाला और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।

उल्लेखनीय है कि शुभम के पिता पेशे से डॉक्टर थे। शुभम खुद कोलकाता के एक निजी संस्था में काम करता था। वह दो साल तक कोलकाता में रहा। लेकिन कुछ महीने पहले वह घर लौट आया था। शुभम की बहन भी पढ़ाई में अच्छी थी। वह अविवाहित थी। शुभम परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *