West Bengal : शुभेंदु अधिकारी ने संदेशखाली में किराए पर लिया मकान

संदेशखाली : पिछले तकरीबन दो महीने से उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने वहां एक मकान किराए पर ले लिया है। खबर है कि चुनावी माहौल में शुभेंदु अधिकारी ने तीन महीने के लिए मकान किराए पर लिया है।

संदेशखाली के भाजपा नेता गंगाधर कयाल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने संदेशखाली में भाजपा को मजबूत करने के लिए मकान किराए पर लिया है। नेता प्रतिपक्ष कुछ दिनों के लिए ही सही, पास में रहेंगे। संदेशखाली में शुभेंदु अधिकारी के मकान किराए पर लिए जाने के बाद यहां की महिलाओं में खुशी है।

संदेशखाली की महिलाओं ने कहा कि हमारा डर दूर हो जाएगा। यदि कुछ हो तो उन्हें सूचित किया जा सकेगा। यह सुनकर हम कुछ हद तक आश्वस्त हुए।

तृणमूल के प्रभुत्व वाले संदेशखाली में पुकुरपाड़ा अभी भी वामपंथियों का गढ़ है, शुभेंदु अधिकारी उसी स्थान पर रहेंगे।

इस घर के किराए को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बादल दास के घर में एक सेवा केंद्र बनाया गया है। हमने किराये पर लिया है। यहां से हम संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुन सकेंगे और उन्हें कानूनी सहायता दे पाएंगे।

सूत्रों के अनुसार जिस व्यक्ति ने मकान किराए पर दिया है, उन्होंने कहा, ”थोड़ा डर लगता है लेकिन अब हमने डर पर विजय पा ली है। हमारी एक ही आवाज थी, पार्टी कोई भी करो, आंदोलन में सभी साथ रहो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *