इतिहास के पन्नों में 27 मईः रूस में मनेगा सेंट पीटर्सबर्ग का स्थापना दिवस

देश-दुनिया के इतिहास में 27 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग के लिए खास है।

सेंट पीटर्सबर्ग नेवा नदी के तट पर स्थित है। हर साल 27 मई को यह शहर अपना स्थापना दिवस मनाता है। इसकी स्थापना स्थापना 27 मई, 1703 को रूस के राजा पीटर महान ने की थी। जिस जमीन पर यह शहर बसाया गया वह पहले स्वीडन की अधीन थी।

रूस ने युद्ध में यह जमीन जीती और उसके नौ साल बाद सेंट पीटर्स को राजधानी बना दिया। 1918 तक यह रूसी राजनीतिक सत्ता का केंद्र रहा। उसके बाद कम्युनिस्ट शासकों ने मॉस्को को राजधानी बना दिया।

सोवियत संघ के समय में इसका नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया। जिसे सोवियत संघ के पतन के बाद पुन: बदलकर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया । सेंट पीटर्सबर्ग को रूस की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। सेंट पीटर्सबर्ग शहर में 18 जिले हैं। रूस का संवैधानिक न्यायालय मई 2008 से यहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *