इतिहास के पन्नों में 26 जूनः संयुक्त राष्ट्र का है खास महत्व

देश-दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में इस तारीख का खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक महत्व से सभी वाकिफ हैं। इसकी मुख्य भूमिका युद्ध को टालने, कमजोर देशों को सहायता और शांति स्थापना है।

यह अंतरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से तो 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार किया और इस पर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा करना इस संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल थे। वक्त गुजरने के साथ संगठन के कार्य और दायित्वों का विस्तार होता चला गया। आज दुनिया के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयार्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *