इतिहास के पन्नों में 31 जुलाईः  जब बापू ने छोड़ा साबरमती आश्रम

देश-दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए। आज इसे देश-दुनिया में साबरमती आश्रम कहा जाता है। इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना-बाना बुनना शुरू किया। अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया था। आज यहां उनकी यादों को इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1658: औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।

1865: ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।

1924: मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।

1933: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।

1948: भारत के कलकत्ता (कोलकाता) में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।

1982: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1992: नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त। 113 लोगों की मौत।

1993: भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।

1998ः सार्क के 10वें शिखर सम्मेलन का श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में समापन।

2003ः इजराइल और फिलिस्तीन के सुरक्षामंत्रियों की बैठक यरूशलम में समाप्त।

2004ः आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर ‘बंगतक्षेस’ किया गया।

2005ः उज्बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।

2006ः श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त। लिट्टे के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए।

2006: फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।

2007: भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2008ः थाईलैंड की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में तीन वर्ष की सजा सुनाई।

2010: पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *