इतिहास के पन्नों में 06 अगस्तः अमेरिका ने हिरोशिमा में गिराया परमाणु बम, झुलसी मानवता

देश-दुनिया के इतिहास में 06 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। अमेरिका ने 06 अगस्त, 1945 को जापान के शहर में परमाणु बम गिराया था। इसके तीन दिन बाद 09 अगस्त को उसने नागासाकी में भी परमाणु बम गिरा दिया।

हिरोशिमा और नागासाकी के नागरिकों को लगा था जैसे उनके शहर में सूरज फट गया हो। लेकिन ऐसा नहीं था। यह तथाकथित विकसित, सभ्य और मुट्ठी भर लोगों का निर्णय था। यह एक महाशक्ति का निर्मित कृत्रिम सूरज था, जिसकी आग में लाखों निर्दोष लोग भाप बन कर उड़ गए और मानवता झुलस गई।

आज भी दुनिया ऐसे ही अनगिनत कृत्रिम सूरज की लपटों से घिरी हुई है। हिरोशिमा पर परमाणु बम का असर ऐसा हुआ कि पल भर में ही 40,000 लोग मौत की नींद सो गए।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1825: बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

1862: मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।

1906: प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।

1914ः आस्ट्रिया की रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1945ः जापान के हिरोशिमा पर अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।

1960: क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।

1962: जमैका को स्वतंत्रता मिली।

1964: अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।

1986: भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।

1996: नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

2001ः भारत-आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।

2002ः भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।

2004ः वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के खिलाफ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को चार वर्ष की जेल।

2007ः मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

2007ः हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

2008ः भारत के सुप्रीम कोर्ट ने सिमी पर प्रतिबंध हटाने के विरुद्ध फैसले पर रोक लगाई।

2010: जम्मू और कश्मीर में बाढ़। कम से कम 255 लोगों की मौत।

2011: थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शुरिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2012: नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *