इतिहास के पन्नों में 01 सितंबरः दूसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत की वह भयावह सुबह

01 सितंबर 1939 की सुबह जर्मनी की सेना के युद्धक विमानों ने पोलैंड पर हवाई हमले शुरू कर दिए। सुबह 9 बजे राजधानी वारसा पर बम बरसाए जाने लगे। तड़के ही जर्मन सेना ने टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां, गोला-बारूद और करीब डेढ़ लाख सैनिकों के साथ हमले की तैयारी कर ली थी। हिटलर की सेना ने पोलैंड पर यह आक्रमण बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के किया था।

दरअसल, हिटलर के नेतृत्व में जर्मनी ने यूरोप में बड़ा साम्राज्य स्थापित करने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला किया। जवाब में फ्रांस, ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल के देशों ने जर्मनी को पौलेंड से सेना हटाने की चेतावनी दी और इन देशों की सेनाओं का जमावड़ा भी शुरू हो गया। हिटलर ने इन चेतावनियों को जब नजरअंदाज किया तो इसने दूसरे विश्वयुद्ध की पटकथा तैयार कर दी।

1939 से 1945 तक चलने वाले दूसरे विश्वयुद्ध में 70 देशों की थल-जल-वायु सेनाएं शामिल थीं। विभिन्न देशों के 10 करोड़ लोगों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें 5-7 करोड़ लोगों की मौत हुई। खासतौर पर असैनिक नागरिकों का नरसंहार सबसे भयावह पक्ष था। युद्ध की समाप्ति का कारण बना परमाणु हथियार का प्रयोग भी दुनिया के लिए एक सबक है जो युद्ध की विभीषिका में झुलसी मानवीयता की दारुण कहानी है।

अन्य अहम घटनाएंः

1939- पौलेंड पर जर्मनी के आक्रमण के साथ द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू।

1964- इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी का विलय कर इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1947- भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

1956- राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्र शासित प्रदेश बना।

1962- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।

1994- उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

1997- साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एमसी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

1998- विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन:रूस के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2000- चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2003- लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।

2004- पाकिस्तान के मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2005- सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2006- एग्जिट पोल के जनक और टेलीफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मैथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन।

2007- फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

2008- वित्तमंत्री पी.चिदम्बरम ने डी.सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गवर्नर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *