इतिहास के पन्नों में 02 सितंबरः विश्व नारियल दिवस

हर साल 2 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन इंटरनेशनल कोकनट कम्युनिटी (आईसीसी) की स्थापना हुई थी। आईसीसी एक अंतर शासकीय संगठन है। विश्व नारियल दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था।

प्रकृति के बहुमुखी उत्पादों में से एक, नारियल का खाने-पीने और कॉस्मेटिक से लेकर सजावट में भी इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय, एशियाई और यूरोपीय देशों के प्रचलित व्यंजनों में नारियल की गरी और उसके पानी का इस्तेमाल बखूबी किया जाता है। नारियल में प्रमुख पोषक तत्व होते हैं जिनमें 38.67 प्रतिशत कॉपर, 52.17 प्रतिशत मैंगनीज, 24.20 प्रतिशत आयरन, 18.80 प्रतिशत फाइबर, 8 प्रतिशत जिंक, 7.60 प्रतिशत वेलिन और 9.37 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस फल की अहमियत बताना है। इस दिन को नारियल के लाभों और इसके व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इंडोनेशिया, दुनिया में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन करता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1666- लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत, दस हज़ार इमारतें नष्ट।

1775- पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

1789- अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।

1926- इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।

1930- ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।

1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।

1946- जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढहने से 125 लोगों की मौत।

1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।

1969- न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।

1970- कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन।

1990- काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।

1998- डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।

1992- अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

1999- भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

2000- मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन।

2001- विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन।

2006- पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।

2007- अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *