ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बाढ़ राहत सामग्री को बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सामग्री वाली गाड़ी को किया रवाना

पटना : बुधवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, स्थानीय विधायक, स्थानीय मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बख्तियारपुर विधानसभा के विभिन्न बाढ़ ग्रसित पंचायत अंतर्गत गांवों के लिए बाढ़ राहत सामग्री से लदा ट्रक रवाना किया गया।

इस अवसर पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे हुए लोगों को भी कोई कष्ट नहीं हो, उनको भी जीने का अधिकार मिले। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ऋतुराज सिन्हा को धन्यवाद देते हुए कहा कि मानव का जन्म ही परोपकार के लिए हुआ है और उसे मनुष्य जीवन को जो सकार करना चाहता है वैसे ही इंसान ऋतुराज सिन्हा हैं इसलिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। भाजपा का हरेक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के आदर्श पर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर इतना ऊपर चला गया है कि दियरा क्षेत्र के ऐसे कई पंचायत हैं जो बाढ़ग्रस्त हैं, जैसे काला दियारा, हरदासपुर, रुपस महाजी ऐसे कई पंचायत जिनमें हजारों की आबादी रहती है, उनका परिवार बाढ़ में फँसा है। ऐसी समस्या के बीच हमारे कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य पर इन पंचायतों में बाढ़ राहत सामग्री जितना संभव हो उतना भेज पायें।

बाढ़ राहत सामग्री, सूखा राशन, चुड़ा, गुड़, नमक, सत्तू इन सभी बेसिक चीजों की व्यवस्था करके उसको भेज रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, मंडल अध्यक्ष अमित, संजय राय, रणवीर, धर्मेंद्र, सतीश राजू सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *