इतिहास के पन्नों में 28 सितंबरः स्वर कोकिला का जन्म

28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सबसे बड़ी बेटी के रूप में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने आगे चलकर अपनी रेशमी आवाज से भारतीय उपमहाद्वीप के साथ पूरी दुनिया को मुरीद बना लिया। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी के रूप में स्वीकार किया। भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया था।

लता दीदी के रूप में अपने चाहने वालों के बीच लोकप्रिय लता मंगेशकर का छह दशक से अधिक सुरों का सफर महान उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने 30 से ज्यादा भाषाओं में 30000 से अधिक फिल्मी और गैर-फिल्मी गाने गाये। उन्होंने पहला गाना 1942 में मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ में गाया था। 1947 में वसंत जोगलेकर ने अपनी फिल्म -आपकी सेवा में- में लता को गाने का मौका दिया। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1949 में फिल्म महल में मिला जिसमें उनका गाया “आयेगा आने वाला” जबर्दस्त हिट हुआ। यह गाना खूबसूरत चर्चित अभिनेत्री मधुबाला पर फिल्माया गया था।

लता मंगेशकर ही एकमात्र ऐसी जीवित व्यक्ति थीं, जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं। लताजी ने फिल्मी गायन पर ऐसी छाप छोड़ी जिसकी चमक सदियों तक बनी रहेगी। उनके परिवार में भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनें उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने संगीत के सफर को ही चुना।

अन्य अहम घटनाएंः

1838- भारत के आखिरी मुगल सम्राट बहादुरशाह ज़फ़र की पिता के मृत्यु के बाद ताजपोशी।

1887- चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।

1923- इथोपिया ने राष्ट्रसंघ की सदस्यता छोड़ी।

1928- अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।

1950- इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।

1958- फ्रांस में संविधान लागू हुआ।

1994- एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।

1997- अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’से जुड़ा।

2000- सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।

2001- अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारम्भ किया।

2003- यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।

2004- विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।

2006- जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।

2007- मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।

2009- स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *